जिला जज के चैंबर के बाहर धरने पर बैठे वकील:रेप केस में 3 वकीलों को जेल भेजने का विरोध

जिला जज के चैंबर के बाहर धरने पर बैठे वकील:रेप केस में 3 वकीलों को जेल भेजने का विरोध

आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने रेप के मामले में 3 वकीलों को जेल भेज दिया। इस मामले में वकील हड़ताल पर चले गए हैं। दीवानी में वकील जिला जज के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। दीवानी परिसर में पुलिस फोर्स तैनात है।

rajeshswari

पुलिस के वीडियो बनाने पर आक्रोश
हरीपर्वत पुलिस ने 3 वकील जितेंद्र राजपूत,निशांत कुमार व शेखर प्रताप पर रेप केस दर्ज किया। इस मामले में एक युवती को भी जेल भेजा गया। इससे दीवानी के वकील आक्रोशित हैं। जब वकील इस मामले में जिला जज से मिलने जा रहे थे। तो पुलिस वीडियोग्राफी करने लगी। वकीलों ने इसका विरोध किया। वकील अरुण सोलंकी का कहना है,”विरोध के बाद सीओ हरीपर्वत ने खुद वीडियोग्राफी की गई। इसके बाद वकील धरने पर बैठ गए।

वकीलों का कहना है कि इस मामले में सीबीसीआईडी या अन्य किसी एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। पुलिस की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है। दीवानी परिसर से पुलिस फोर्स हटाई जाए। जब तक पुलिस नहीं हटेगी वकील धरने पर बैठे रहेंगे। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इसे भी पढ़े   देश में 50000 नौकर‍ियां देगा लुलु ग्रुप,3 साल में यहां करेगा 10000 करोड़ का निवेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *