बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के बैनर में बड़ी चूक, सीएम योगी की तस्वीर पर लिखा स्वागतकर्ता, मंत्री की फोटो के नीचे अधिकारी का नाम

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के बैनर में बड़ी चूक, सीएम योगी की तस्वीर पर लिखा स्वागतकर्ता, मंत्री की फोटो के नीचे अधिकारी का नाम

सोनभद्र के बभनी ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक-सांस्कृतिक समारोह के बैनर पर ऐसी त्रुटि सामने आई, जिसने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। बैनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

rajeshswari



सोनभद्र (जनवार्ता)। बभनी ब्लॉक के दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक-सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां बच्चों ने खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया, वहीं आयोजन स्थल पर लगे बैनर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।



बैनर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर स्वागतकर्ता के रूप में लगाई गई थी। वहीं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह की तस्वीर निवेदक के तौर पर प्रदर्शित की गई, लेकिन तस्वीर के नीचे नाम सुनील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बभनी, सोनभद्र लिखा हुआ था। इस तरह बैनर पर तस्वीर और नाम के बीच तालमेल नहीं होने से आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे।

हैरानी की बात यह रही कि कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम शिक्षक और स्वयं खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे, इसके बावजूद इतनी बड़ी त्रुटि पर किसी की नजर नहीं पड़ी। देखते ही देखते कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। लोगों ने इस लापरवाही को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए आलोचना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

हालांकि, बैनर में हुई इस चूक को लेकर समाचार लिखे जाने तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

इसे भी पढ़े   अंधविश्वास का जाल फैलाकर लोगों की पिटाई का आरोप

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *