दौसा : सड़क हादसे में खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, कई अन्य घायल

दौसा : सड़क हादसे में खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, कई अन्य घायल

दौसा (राजस्थान) (जनवार्ता)। राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम के 11 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालु खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। दौसा-मनोर रोड पर बापी के पास खड़े कंटेनर से उनकी यात्री पिकअप जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने SMS मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दौसा के कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों में 4 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। 9 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है, जबकि 3 का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

इसे भी पढ़े   बिजली निजीकरण के विरोध मेंकेंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया फरवरी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का  ऐलान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *