सोनार की दुकान पर काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान,

सोनार की दुकान पर काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान,

कारण स्पष्ट नहीं

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) |सारनाथ थाना क्षेत्र के हवेलिया मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुन्ना लाल मौर्य (पुत्र स्वर्गीय झीगुरी प्रसाद मौर्य) निवासी सा-14/104, हवेलिया, थाना सारनाथ के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे मुन्ना लाल ने अपने घर पर चाय-नाश्ता करने के बाद नीचे बने खाली कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया, तो वे कमरे में लटके मिले। परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुन्ना लाल सोनार की दुकान पर काम करते थे।

इसे भी पढ़े   रोहनिया के जगतपुर में अंडा कार्टून प्लांट में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *