रोहनिया के जगतपुर में अंडा कार्टून प्लांट में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

रोहनिया के जगतपुर में अंडा कार्टून प्लांट में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में स्थित अंडा कार्टून (एग ट्रे) बनाने वाली एक प्लांट में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री परिसर से धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

rajeshswari

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्लांट में रखे कागज और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे हालात कुछ समय के लिए बेकाबू हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्लांट में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी में लेकर लोगों को दूर रहने की अपील की है।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़े   यमुना एक्सप्रेसवे पर दो भीषण हादसे: छह की मौत, 30 से अधिक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *