बैंक ग्राहकों के लिए अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

बैंक ग्राहकों के लिए अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। अब सहकारी बैंक के ग्राहकों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सरकार इसके लिए इसके लिए सहकारी बैंकों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) से जोड़ेगी। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। सरकार के 52 मंत्रालयों की ओर से संचालित इस समय 300 योजनाओं के लाभ डीबीटी के जरिये लाभार्थियों तक पहुंचाए जा रहे हैं,यानी अब इन सभी योजनाओं का लाभ सहकारी बैंकों के ग्राहकों को मिलेगा।

rajeshswari

अमित शाह ने दी बड़ी जानकारी
अमित शाह ने यह भी जानकारी दी कि बैंकिंग क्षेत्र में पहले की अपेक्षा बहुत सुधार हुआ है और इससे देश के नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा जनधन योजना के चलते 45 करोड़ नए लोगों का बैंक खाता भी खुला है। ऐसे 32 करोड़ लोगों को रूपे डेबिट कार्ड का लाभ भी मिला है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के ‘सहकार से समृद्धि का संकल्प’ से ये सब हुआ है।

बैंक ग्राहकों की होगी बल्ले-बल्ले
अमित शाह ने कहा, ‘देश की समृद्धि और आर्थिक उत्थान में सहकारिता क्षेत्र का अहम योगदान होगा। पीएम जनधन योजना के तहत खोले गए करोड़ों नए खातों का डिजिटल लेन देन एक ट्रिलियन डालर को भी पार कर गया है। वर्ष 2017-18 के डिजिटल लेन-देन के मुकाबले इनमें 50 गुना की बढ़ोतरी हुई है। सहकारी बैंकों के डीबीटी से जुड़ने से नागरिकों के साथ और संपर्क बढ़ेगा और सहकारिता क्षेत्र मजबूत होगा।’

खेती बैंक का उल्लेखनीय प्रदर्शन
केंद्रीय मंत्री ने गुजरात स्टेट को-आपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक यानी खेती बैंक के 71वें वर्ष में प्रवेश पर बधाई देते हुए बैंक के बारे में बातें की। साहूकारों के चंगुल से बचाने में इस बैंक ने शानदार भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़े   5G के बाद भी Slow चल रहा है आपका Mobile internet?इस Trick से पाएं सुपरफास्ट स्पीड

अब लोन लेना हुआ सस्ता
अमित शाह ने कहा कि आरबीआई और नाबार्ड ने बैंकिंग के लिए जो नियम और मापदंड बनाए हैं, उन सभी मानकों पर खेती बैंक ने खुद को साबित किया है। पहले बैंक से 12 से 15 प्रतिशत की ब्याज पर लोन मिलता था जो अब 10 प्रतिशत पर आ गया है। इतना ही नहीं लोन छुकाने वाले लाभार्थियों को दो प्रतिशत की रियायत भी दी जाती है।

इसे भी पढ़े   अजय देवगन-किच्चा सुदीप की राष्ट्रभाषा पर बहस के बाद सोनू ने दी नसीहत

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *