केआईटी में खेल दिवस पर मनाई गई मेजर ध्यानचंद जयंती

केआईटी में खेल दिवस पर मनाई गई मेजर ध्यानचंद जयंती

स्पोर्ट्स कमेटी का हुआ गठन

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) । काशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (केआईटी) मिर्जामुराद में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान में स्पोर्ट्स कमेटी का गठन किया गया।

गठित समिति में प्रशांत यादव (बी.फार्मा.) को स्टूडेंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, अतुल तिवारी (सी.एस.) और धीरज यादव (बायोटेक.) को डिप्टी स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, जबकि आयुष मिश्रा (सी.एस.) को अनुशासन प्रमुख बनाया गया।

कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष मिश्रा (डायरेक्टर फार्मेसी), ए.के. यादव (डिप्टी डायरेक्टर केआईटी) और फैकल्टी स्पोर्ट्स इंचार्ज अमित पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन का संयोजन और संचालन स्पोर्ट्स ऑफिसर अजय विक्रम सिंह ने किया।

इसे भी पढ़े   स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान को किया नमन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *