दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल ने किया बरेका का दौरा

दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल ने किया बरेका का दौरा

लोकोमोटिव खरीद पर चर्चा

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता): दक्षिण अफ्रीका के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मेसर्स सिको अफ्रिका एनर्जी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  शिवप्रगसेन नायडू के नेतृत्व में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेल में उपयोग होने वाले 3100 अश्वशक्ति ब्रॉड गेज अल्को लोकोमोटिव को केप गेज में परिवर्तित कर खरीदने की संभावनाओं का अध्ययन करना था।

प्रतिनिधिमंडल में  शिवप्रगसेन नायडू, सुश्री मेसेला मैरी न्हालापो,  इवान प्रिन्स्लू, मुनीश गुप्ता और  वॉन जोहान क्रिस्टियान इक शामिल थे। बरेका पहुंचने पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन)  सुनील कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर  सुशील कुमार श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

प्रतिनिधिमंडल ने कारखाने का भ्रमण कर लोकोमोटिव निर्माण की सुविधाओं और प्रक्रियाओं का जायजा लिया। उन्होंने लाइट मशीन शॉप, सब असेम्बली शॉप, इंजन इरेक्शन शॉप, इंजन टेस्ट शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप, लोको टेस्ट शॉप और न्यू ब्लॉक शॉप का दौरा किया। इस दौरान उन्हें लोकोमोटिव निर्माण के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई।

भ्रमण के बाद एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बरेका की उत्पादन प्रक्रियाओं, डिजाइन क्षमताओं और वर्तमान परियोजनाओं के बारे में बताया गया। प्रतिनिधिमंडल बरेका की तकनीकी क्षमताओं और निर्माण सुविधाओं से काफी प्रभावित हुआ। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील,  सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े   बाबू जगत सिंह कोठी राष्ट्रीय स्मारक हो
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *