बीएचयू कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र में अब मिलेगी होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधा

बीएचयू कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र में अब मिलेगी होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधा

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र में अब एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ होम्योपैथिक उपचार की सुविधा भी मिलेगी। वही सोमवार को चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) के निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने सुविधा का शुभारंभ किया। इसके तहत सप्ताह में तीन दिन होम्योपैथिक चिकित्सक परामर्श देंगे। जिसमें मंगलवार को डॉ. पूनम मिश्रा, गुरुवार को डॉ. अवधेश सिंह और शनिवार को डॉ. कृष्णा कांत पाठक मरीजों को सेवाएं देंगे। इस दौरान प्रो. संखवार ने चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुछ लोग पदचिह्नों पर चलते हैं,

rajeshswari

जबकि कुछ नए पदचिह्न बनाते हैं। चिकित्सकीय पेशे में संवाद कौशल को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. नीती सिंह ने कहा कि यह सुविधा आयुष मंत्रालय की पहल और कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के सहयोग से शुरू हुई है। इस कार्यक्रम में डॉ. अनूप मिश्रा, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. रेखा यादव, डॉ. एसपी जान ,बीडी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सप्ताह भर से अंधेरे में डूबा शिवपुर बाजार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *