बदायूं: 31 करोड़ के गन्ना भुगतान में हेराफेरी

बदायूं: 31 करोड़ के गन्ना भुगतान में हेराफेरी

डीपी यादव के बेटे समेत पांच पर एफआईआर

बदायूं (जनवार्ता)। बिसौली की यदु शुगर मिल पर किसानों का 31 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगा है। सहकारी गन्ना विकास समिति बिसौली के सचिव राजीव कुमार सिंह की शिकायत पर मिल के निदेशक अध्यक्ष कुनाल यादव, प्रबंध निदेशक सूरज यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी, इकाई प्रमुख डीपी सिंह और वरिष्ठ महाप्रबंधक ब्रजेश शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

rajeshswari

शिकायत के अनुसार, पेराई सत्र 2024-25 में 11 नवंबर 2024 को शुरू हुए कार्य के तहत 9518.89 लाख रुपये के गन्ना भुगतान को 14 दिनों के भीतर करना था, लेकिन मिल प्रबंधन ने इसे अनदेखा किया। कई नोटिस और बरेली उप गन्ना आयुक्त के आदेशों के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। 3091.97 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर मिल पर किसानों के साथ धोखाधड़ी, आर्थिक शोषण और असंतोष फैलाने का आरोप है।

किसानों में बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू के नवनियुक्त कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *