बीएचयू के नवनियुक्त कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार

बीएचयू के नवनियुक्त कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने मंगलवार को केंद्रीय रजिस्ट्री स्थित कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।

rajeshswari


कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजन श्रीवास्तव ने कहा कि महामना की बगिया में सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं संस्थागत प्रगति के लिए सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान केंद्रीय कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।


उल्लेखनीय है कि 23 मई को उन्हें विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया था। बीएचयू में नियुक्ति से पूर्व वह राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह आईआईटी (बीएचयू) में प्रभारी कुलसचिव सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
करीब तीन दशक के प्रशासनिक अनुभव वाले राजन श्रीवास्तव ने वर्ष 1996 में बीएचयू में सहायक कुलसचिव के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी। वह विश्वविद्यालय के पुराछात्र भी हैं तथा यहीं से बीएससी एवं एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति को विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए अनुभव और निरंतरता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   IB Recruitment 2023: 10 वीं पास के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर भर्ती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *