कैंट पुलिस ने सात वाहन किए सीज, एक का चालान

कैंट पुलिस ने सात वाहन किए सीज, एक का चालान

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट पुलिस ने गुरुवार को पांडेयपुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर बाधा उत्पन्न कर रहे दो टोटो और बिना नंबर प्लेट के पांच वाहनों को सीज कर दिया गया।

rajeshswari

इसी क्रम में पुलिस लाइन के सामने साइकिल पर सेब बेचने वाले एक व्यक्ति को, बार-बार चेतावनी देने के बावजूद यातायात अवरुद्ध करने पर धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ : पुलिस ने 2068 खोए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *