ट्रेडिंग के नाम पर 5.10 लाख की ठगी

ट्रेडिंग के नाम पर 5.10 लाख की ठगी

वाराणसी। शिवपुर निवासी युवक को ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 5.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले 750 रुपये निवेश कराकर भरोसा जीता और बाद में अलग-अलग भुगतान के नाम पर कई बार रकम जमा कराई।

rajeshswari

पीड़ित आशीष पाल के अनुसार, 8 अगस्त को इंटरनेट मीडिया के जरिए उसे एक लिंक भेजा गया। खुद को ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर आरोपितों ने निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद 8 से 12 अगस्त के बीच कई बार रकम जमा कराई गई।

मुनाफे की रकम नहीं मिलने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शिकायतों के माध्यम से 73,475 रुपये की रकम रुकवाई है। पुलिस आरोपितों और लेनदेन से जुड़े खातों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   मोहनसराय योजना पर किसानों ने पारित किया प्रस्ताव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *