मिर्जापुर में ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली,खेत की जोताई करने से था नाराज

मिर्जापुर में ट्रैक्टर चालक के सिर में मारी गोली,खेत की जोताई करने से था नाराज

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के प्रेमापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी गई। जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चुनार के अस्पताल ले जाया गया है।

rajeshswari

वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी अजीत सिंह की चुनार कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में जमीन है। वह शनिवार सुबह ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह (45)के साथ जमीन की जोताई कराने पहुंचे। जोताई शुरू ही हुआ कि विपक्षी मौके पर पहुंचे खेत की जोताई करने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

जिसके बाद विपक्षियों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। बंदूक की गोली ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह के सिर में लगी। गोली चलने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग पहुंचे। मौका पाकर गोली चलाने वाले मौके से फरार हो गए। घायल को आनन-फानन उपचार के लिए चुनार के अस्पताल ले जाया गया।

सूचना के बाद चुनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ चुनार रामानंद राय ने बताया कि जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से गोली चली है। जिसका छर्रा एक व्यक्ति को लगा है। वह चुनार के एक अस्पताल में भर्ती है। उसका उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री मोदी का आगमन आज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *