साले की शादी से लौटकर की पत्नी की हत्या
फिर खुद को लगाई फांसी

रायबरेली (जनवार्ता)। साले की शादी से लौटने के बाद पत्नी की हत्या कर दी। पति ने बांके से गला काटकर पत्नी को मार डाला। हत्या के बाद खुद फंदे से लटकर जान दे दी।
सुबह खेत से पिता लौटे तो दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस का एक युवक छत के रास्ते अंदर कमरे में झांका।
अंदर का नजारा देखकर यह दंग रह गया। वह चिल्लाते हुए नीचे उतरा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस छत के रास्ते घर के अंदर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
चारपाई पर पत्नी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी तो पति फंदे से लटक रहा था। पड़ोसी ने बताया कि युवक के माता-पिता रात में खेत में लगे ट्यूबवेल पर सोने चले गए थे। घर पर पति-पत्नी ही थे।
एक दिन पहले ही ससुराल से पत्नी को लेकर आया था। बच्चे अभी मामा के ही घर पर हैं। मामला शुक्रवार देर रात खीरो थानाक्षेत्र के निष्ठा गांव का है।
एएसपी ने बताया- पति ने की हत्या कर फांसी लगा ली। पति ने ऐसा कदम वर्या उठाया अभी बहुत स्पष्ट नहीं है लेकिन प्रथमदृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का
लग रहा।
शेयर साल की शादी में पति-पत्ली लौटे थे। चत में पति ने चांके से पत्नी की गर्दन काट दी।
शेयर
कुहू की हत्या जऔर बेटे की जात्महत्या के बाद गां सदमें में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
शेयर
भीमराज के तीन बच्चे हैं- शुभम (9), शिवम (6) और शुभी (7)1 सभी की ननिहाल में ही छोड़कर आया था।
जानिए पूरा मामला
निष्ठा गांव के रहने वाले भीमराज उर्फ भीखू (32) की शादी 13 साल पहले सोनी देवी (28) से हुई थी। उनके तीन बच्चे थे- शुभम (9), शिवम (6), शुभी (7)। परिजन ने बताया कि भीमराज के साले की शादी थी।
साले की शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ एक सप्ताह पहले ससुराल गया था। 14 नवम्बर को पति-पत्नी वापस घर आए। तीनों बच्चों को उसने ननिहाल में ही छोड़ दिया था।
पिता रामनाथ ने बताया कि शुक्रवार को रात में सभी एक साथ खाना खाए। इसके बाद में अपनी पत्नी फूलमती के साथ खेतों की रखवाली के लिए चले गए। खेत में ट्यूबवेल लगा है, वहीं हम लोग सोते हैं। घर पर भीमराज और उसकी पत्नी सोनी ही थी।
शनिवार सुबह 5 बजे जब हम घर आए तो देखा कि घर में कुंडी अंदर से बंद थी। काफी देर आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं आया तो पड़ोसियों से पूछा। आस-पड़ोस के लोग पहुंचे। सभी ने दरवाजा खोलवाने की कोशिश की लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया।
शेवर
पिला रामनाथ ने एएसपी को पूरी घटना की जानकारी दी। बताया कि बह रात में खाना खाने के बाद पत्नी के साथ खेत की रखवाली के लिए चले गए थे।
पड़ोसी युवक छत के रास्ते कमरे में झांका, चिल्लाते हुए नीचे आया
दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोस का एक युवक छत के रारते अंदर गया और कमरे में झांका। अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गया। वह चिल्लाते हुए नीचे आया। उसने बताया भीमराज फंदे से लटक रहा और उसकी पत्नी की लाश चारपाई पर पड़ी है।
देखते ही देखते गांव के काफी लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और छत के रास्ते अंदर दाखिल हुई। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर भीमराज फंदे से लटक रहा था। उसकी पत्नी सोनी चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी। पास में ही खून से
सना एक बांका पड़ा हुआ था।
शेयर
पत्नी की हत्या और फिन आत्महत्या करने की बात गांड में फैली तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
एएसपी बोले- पति-पत्नी के आपसी विवाद का मामला
लग रहा
एएसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि भीमराज ने अपनी पत्नी सोनी देवी की बांके से वार कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्थितियां साफ होंगी। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

