सीएम योगी से मिले नव नियुक्त सीईओ मनोज कुमार सिंह

सीएम योगी से मिले नव नियुक्त सीईओ मनोज कुमार सिंह

लखनऊ (जनवार्ता)  । उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनकी मुख्यमंत्री से पहली औपचारिक मुलाकात थी।

rajeshswari

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मनोज कुमार सिंह को नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सीएम ने कमीशन से जुड़े सुधारात्मक कदमों, विकास योजनाओं की समीक्षा तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

जवाब में मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि उनका पूरा प्रयास शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, तेज और परिणामोन्मुखी बनाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि कमीशन के माध्यम से विभिन्न विभागों में सुधारात्मक पहल को गति दी जाएगी, जिससे प्रदेश की नीतिगत एवं प्रशासनिक व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

प्रशासनिक हलकों में इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन प्रदेश की नीतियों, योजनाओं के समन्वय और सुशासन मॉडल को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़े   'जो देश आतंकवाद को करें सपोर्ट…भुगतना पड़े अंजाम',मोदी की चीन-पाकिस्तान को खरी-खरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *