यूपी में कई आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार, अधिकारियों को विभिन्न विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में धीरेंद्र सिंह सचान, राकेश कुमार पटेल, के.के. देशभूषण, राजेश कुमार, प्रतिभा सिंह और अमित कुमार सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार, धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। वहीं, राकेश कुमार पटेल को विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
के.के. देशभूषण को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार को विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में प्रतिभा सिंह को आगरा मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। अमित कुमार को आगरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत रखा गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने की व्यवस्था की गई है।

