उत्तर प्रदेश गौरव अलंकरण–2025 से सम्मानित हुए डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह

उत्तर प्रदेश गौरव अलंकरण–2025 से सम्मानित हुए डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह

वाराणसी (जनवार्ता)। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह को उनके विशिष्ट साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए उत्तर प्रदेश गौरव अलंकरण सम्मान–2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 21 दिसंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित सरस्वती होटल के सभागार में उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. सिंह इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भी रहे।

rajeshswari

एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह की अब तक 63 से अधिक रचनाएँ हिंदी और अंग्रेज़ी में साहित्य की विभिन्न विधाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन पर देश-विदेश में चर्चा एवं शोध कार्य हो रहा है। उनका साहित्य मानवीय संवेदना, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का सशक्त प्रतिनिधित्व करता है।

समारोह में साहित्य, समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अन्य विशिष्ट विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़े   उमेश हत्याकांड मामले में अब होगी CBI की एंट्री?बिल्डरों पर ईडी भी कसेगा शिकंजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *