अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में संरक्षा ने 2 विकेट से दर्ज की जीत

अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में संरक्षा ने 2 विकेट से दर्ज की जीत

वाराणसी (जनवार्ता) : पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को लेखा विभाग और संरक्षा विभाग के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। 

rajeshswari

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे लेखा विभाग ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए। लेखा विभाग की ओर से रंजीत यादव ने 34 गेंदों पर 46 रन (2 चौके, 3 छक्के), आशीष चौधरी ने 13 गेंदों पर 25 रन (5 चौके), प्रमोद यादव ने 29 गेंदों पर 23 रन और शिव शंकर ने 5 गेंदों पर 16 रन (1 चौका, 2 छक्के) की उपयोगी पारियां खेलीं। 

संरक्षा विभाग की ओर से गेंदबाजी में अमित कुमार ने 2 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट, असलम ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट, पुष्पेंद्र कुमार ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट और अभिषेक कुमार ने 1 विकेट लिया। 

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संरक्षा विभाग ने 16.2 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीत लिया। असलम ने 19 गेंदों पर 46 रन (6 चौके, 3 छक्के) और ऋषि कपूर ने 18 गेंदों पर 29 रन (3 छक्के) की तूफानी पारियां खेलीं। 

लेखा विभाग की ओर से आशीष चौधरी ने 3 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि ओम प्रकाश, शिव शंकर और अंजनी को एक-एक विकेट मिला। 

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संरक्षा विभाग के अमित कुमार को मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार ने प्रदान किया। 

प्रतियोगिता का संचालन मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और मंडल क्रीडा अधिकारी बालेन्द्र पॉल के नेतृत्व में किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *