स्कूली वैन खंभे से टकराई:वैन में सवार थे 15 बच्चे

स्कूली वैन खंभे से टकराई:वैन में सवार थे 15 बच्चे

आगरा। आगरा में मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और होम गार्ड ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। वैन में 15 स्कूली बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि वैन का ब्रेक फेल हो गया था।

rajeshswari

दोपहर करीब डेढ़ बजे सेंट क्लेयर्स पब्लिक स्कूल की छुट्‌टी के बाद बच्चे वैन से जा रहे थे। वैन संख्या UP 83 AT 3037 में करीब 15 बच्चे सवार थे। बच्चों का लेकर वैन चालक माल रोड पर जा रहा था। रास्ते में स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभे से टकराकर वैन दीवार में घुस गई। घटना के बाद बच्चे रोने लगे। लोगों ने बच्चों को सड़क किनारे खड़ा कर शांत कराया।

कुछ बच्चों के लगी है मामूली चोट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन चालक किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। ऐसे में सड़क किनारे लगे खंभे से वैन जा टकराई। वहीं,चालक ने बताया कि वैन का ब्रेक फेल हो गया था। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं। अगर वैन पलट जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था। वैन में सवार दो-तीन बच्चों के मामूली चोट बताई गई हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वैन में सवार बच्चे आस-पास के क्षेत्र के हैं। सूचना पर उनके परिजन भी पहुंच गए।

इसे भी पढ़े   पकड़ी गई 3 देशों से गुजरकर भारत पहुंची 1200 करोड़ की ड्रग्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *