कानपुर: प्रेमिका के इनकार पर प्रेमी ने किया एक साल के बच्चे का अपहरण, ट्रेन से पकड़ा गया

कानपुर: प्रेमिका के इनकार पर प्रेमी ने किया एक साल के बच्चे का अपहरण, ट्रेन से पकड़ा गया

कानपुर । एक दिल दहला देने वाली घटना में, दिल्ली से बिहार की ओर जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के एक साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया था। लेकिन दिल्ली पुलिस की सतर्कता और कानपुर रेलवे पुलिस (आरपीएफ-जीआरपी) की त्वरित कार्रवाई से बच्चे को सकुशल बचा लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

rajeshswari

आरोपी की पहचान हेमंत कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी है। पुलिस जांच के अनुसार, हेमंत शुक्रवार को बिहार से दिल्ली पहुंचा था। वह अपनी प्रेमिका (जो पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है) से मिलने गया। उसने महिला से साथ चलने की जिद की, लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया कि वह शादीशुदा है।

इससे नाराज होकर हेमंत ने बदला लेने के लिए महिला के एक साल के बेटे को खिलौना दिलाने के बहाने अपनी गोद में ले लिया। इसके बाद वह बच्चे को लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा और बिहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार हो गया।

महिला ने जब बच्चा लंबे समय तक नहीं लौटा तो घबराकर दिल्ली के कपसेरा वेस्ट थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। जांच में पता चला कि हेमंत बच्चे के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार है।

दिल्ली पुलिस ने तुरंत कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को अलर्ट कर दिया। शुक्रवार रात करीब 8:10 बजे जैसे ही ट्रेन कानपुर पहुंची, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन को घेर लिया। सघन तलाशी के दौरान जनरल कोच में आरोपी बच्चे को गोद में छिपाए बैठा मिला। पुलिस को देखते ही वह छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन फोटो मैचिंग से उसकी पहचान हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़े   महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्रेशन में 1 करोड़ तक की छूट

आरपीएफ पोस्ट पर पूछताछ में हेमंत पहले बहाने बनाता रहा, लेकिन दिल्ली में दर्ज अपहरण के केस के बारे में बताए जाने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका मकसद बच्चे को अगवा करके प्रेमिका को मजबूर करना था कि वह उसके पीछे-पीछे आएगी।

महिला कॉन्स्टेबल की संवेदनशीलता ने बच्चे को दिया सहारा 
…………………………………….

बचाव के दौरान बच्चा रोने लगा। तब आरपीएफ की एक महिला कॉन्स्टेबल ने उसे गोद में लेकर घंटों दुलार किया। दूध की बोतल मंगवाई, डायपर बदला और गर्म कपड़ों में लपेटकर सुलाया। बच्चा उसी की गोद में शांत होकर सो गया।

शनिवार सुबह बच्चे की मां, परिजन और दिल्ली पुलिस की टीम कानपुर पहुंची। आरपीएफ ने बच्चे को सुरक्षित रूप से मां के सुपुर्द कर दिया। आरोपी हेमंत कुमार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह घटना एक बार फिर प्रेम संबंधों में उभरने वाली भावनाओं की उग्रता और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया का उदाहरण पेश करती है। बच्चे की सकुशल वापसी पर सभी ने राहत की सांस ली है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *