जौनपुर : फर्जी ऑनलाइन फर्म बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

जौनपुर : फर्जी ऑनलाइन फर्म बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

जौनपुर (जनवार्ता)। कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड के मुख्य आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी।

rajeshswari

गिरफ्तार आरोपी प्रियम श्रीवास्तव उर्फ हनी पुत्र राजकुमार श्रीवास्तव निवासी कबुलपुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष ने फर्जी ऑनलाइन फर्म बनाकर लोगों को लुभाया। वह ए4 साइज पेपर और नोटबुक डिलीवरी के नाम पर ऑर्डर लेता था और ग्राहकों से एडवांस पेमेंट अपने या अपने परिचितों के बैंक खातों में मंगवाता था। जब ग्राहक डिलीवरी के लिए संपर्क करते तो आरोपी इनवॉइस मेकर ऐप से फर्जी बिल और पिक्सआर्ट ऐप से फर्जी डीटीडीसी कूरियर का बिल्टी बनाकर व्हाट्सएप पर भेज देता था लेकिन माल कभी डिलीवर नहीं करता था। इसके अलावा वह एक्सपोर्टर इंडिया और इंडियामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर नए ग्राहक तलाशता और गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पैसे ऐंठ लेता था।

बैंक खातों की जांच में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2021 से अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी ट्रांजेक्शन किए हैं। प्रतिबिंब पोर्टल पर जांच करने पर उसके मोबाइल नंबरों से जुड़े विभिन्न राज्यों से कुल 21 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज पाई गईं।

आरोपी का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है। वह मुकदमा संख्या 0054/2021 धारा 406/420 भादवि थाना जार्ज टाउन प्रयागराज, मुकदमा संख्या 0309/2024 धारा 406 भादवि थाना जलालपुर जौनपुर, मुकदमा संख्या 0353/2021 धारा 323/406/419/420/471/504/506 भादवि थाना लालपुर/पाण्डेयपुर वाराणसी और वर्तमान मुकदमा संख्या 08/26 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर में शामिल रहा है। इसके अलावा एनसीआरपी पोर्टल पर उसके खिलाफ कुल 21 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं।

इसे भी पढ़े   झांसी : दिनदहाड़े पत्नी के सामने पति की हत्या

यह  कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर आयुष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता और क्षेत्राधिकारी साइबर देवेश सिंह के निर्देशन में हुई। टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक साइबर राजेश यादव ने किया। गिरफ्तारी में उ0नि0 राहुल रंजन, क0आ0 जयप्रकाश सिंह, हे0का0 अलोक सिंह, हे0का0 अवनीश दुबे, का0 राजकुमार मौर्या, का0 संग्राम, का0 आनन्द कुमार, का0 चन्दन यादव, का0 अमिलेश और मु0अ0 प्रभात द्विवेदी सहित समस्त साइबर थाना जौनपुर टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *