डुबकियां बाजार में दुकानों में सेंध, बियर-बिसलेरी पेटी पर हाथ साफ

डुबकियां बाजार में दुकानों में सेंध, बियर-बिसलेरी पेटी पर हाथ साफ

चौबेपुर(जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार में बुधवार की मध्य रात्रि चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने अंग्रेजी शराब व बियर की कंपोजिट दुकान में सेंध लगाई तो वहीं पास में स्थित जनरल स्टोर का ताला तोड़कर नकदी समेत सामान पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित राजेश जायसवाल  निवासी कटारी चोलापुर ने बताया कि उनकी मां लक्ष्मीना देवी के नाम से डुबकियां में जयरामपुर सड़क पर शराब व बियर की कंपोजिट दुकान है। बुधवार की रात अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान में सेंध मारकर किंग फिशर बियर की चार पेटियां चुरा लीं।
वहीं चोरों ने दुकान के पीछे स्थित धीरज यादव  निवासी डुबकियां के जनरल स्टोर का ताला तोड़ा। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से तीन हजार रुपये मूल्य का सिगरेट-गुटका, आठ पेटी बिसलेरी वाटर और गल्ले की पेटी से 2500 रुपये नकद चोरी कर ले गए।

rajeshswari

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   सिगरा थाने में 75 लावारिस वाहनों की नीलामी, 11.01 लाख की सबसे ऊंची बोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *