मसूरी की दोस्ती बनी जीवनसाथी का रिश्ता

मसूरी की दोस्ती बनी जीवनसाथी का रिश्ता

IPS अदिति सिंह ने IAS विवेक आर्य संग रचाई शादी

पंचकूला। उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह रविवार को हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक आर्य के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित शिवालिक कंट्री क्लब में आयोजित समारोह में दोनों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। मसूरी में प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण के दौरान शुरू हुई दोनों की दोस्ती अब वैवाहिक रिश्ते में बदल गई।

rajeshswari

अदिति सिंह वर्तमान में पंचकूला में डीसीपी के पद पर तैनात हैं, जबकि विवेक आर्य इसी जिले में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विवाह समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, डीजीपी डॉ. अजय सिंघल सहित कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी शामिल हुए।

यूपीएससी में विवेक आर्य को मिली थी 131वीं रैंक

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव गोपी निवासी विवेक आर्य ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 131वीं रैंक हासिल की थी। उनकी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल कुंजपुरा में हुई। इसके बाद चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई की।

679वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं अदिति

मेरठ निवासी अदिति सिंह ने सोफिया गर्ल्स स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। उन्होंने यूपीपीएससी-2020 में 54वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चयन पाया। बाद में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 679वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनीं।

शुरुआत में अदिति सिंह को हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित हुआ था। बाद में अंतर-कैडर स्थानांतरण के तहत उन्हें हरियाणा कैडर मिला। मसूरी में प्रशिक्षण के दौरान विवेक आर्य और अदिति सिंह की मुलाकात हुई थी। प्रशिक्षण के दौरान शुरू हुआ परिचय धीरे-धीरे प्रेम में बदला और दोनों ने विवाह का फैसला किया।

इसे भी पढ़े   दालमंडी मार्केट में  छह दुकानो को वीडीए ने किया ध्वस्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *