नवयुवक ने लगाई फांसी, कल मुंबई जाने की थी तैयारी

नवयुवक ने लगाई फांसी, कल मुंबई जाने की थी तैयारी

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर चौकी अंतर्गत कमौली गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय नवयुवक ने मध्य रात्रि में पेड़ पर कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के सोमवार को रोजगार के सिलसिले में मुंबई जाने का कार्यक्रम था।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामानंद साहनी (पुत्र मनोज साहनी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामानंद अपने ननिहाल तातेपुर कमौली में रह रहे थे। रविवार की रात वह अपने घर के पास स्थित आम के पेड़ के पास गए थे। परिजनों ने बताया कि रामानंद ने शाम को खाना-पीना खाया और सभी की तरह सोने चले गए, लेकिन मध्य रात्रि में उन्होंने यह कदम उठा लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उनके शव को पेड़ पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया।यह घटना और भी मार्मिक हो जाती है जब पता चला कि रामानंद को सोमवार को रोजगार के सिलसिले में मुंबई जाना था। इसके लिए वह काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही चांदपुर चौकी प्रभारी रोशन राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी रोशन राय ने बताया, “सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए थे। अभी तक फांसी लगाने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।फिलहाल पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   रघुराम राजन रखने वाले हैं राजनीति में कदम? जानें उनका जवाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *