बिलकिस बानो के दोषियों की जमानत रद्द करने की मांग

बिलकिस बानो के दोषियों की जमानत रद्द करने की मांग

बीएचयू गेट पर स्त्री मुक्ति लीग का प्रदर्शन

वाराणसी (जनवार्ता) । बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को मिली जमानत के विरोध में बुधवार को स्त्री मुक्ति लीग की बनारस इकाई की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विश्वनाथ मंदिर (वीटी) के समीप प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की जमानत रद्द करने तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित वीआईपी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

rajeshswari

इस दौरान स्त्री मुक्ति लीग की लता ने कहा कि बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के दोषियों को जमानत मिलना न्याय और महिला सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और सत्ता संरक्षित अपराधों के मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कथित वीआईपी प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही दुष्यंत गौतम को सिक्किम के राज्यपाल पद से तत्काल हटाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिलकिस बानो मामले के दोनों दोषियों की जमानत रद्द करने और अंकिता भंडारी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़े   वरिष्ठ पत्रकार के बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के सामान समेट ले गए चोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *