टोल प्लाजा पर बुजुर्ग महिला से सरकारी योजना का लालच देकर ठगी, जेवरात लूटे

टोल प्लाजा पर बुजुर्ग महिला से सरकारी योजना का लालच देकर ठगी, जेवरात लूटे

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथी टोल प्लाजा पर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे दिलाने का झांसा देकर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता निर्जला देवी (निवासी ग्राम कुंवर, जिला गाजीपुर) अपने मायके गांव सोनबरसा (जिला चंदौली) जाने के लिए टोल प्लाजा पर उतरी थीं, तभी यह घटना हुई।पीड़िता के अनुसार, टोल प्लाजा पर एक महिला और एक पुरुष ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को ग्रामीण बताते हुए विश्वास जीता कि उनके गांव के संतोष प्रधान ने उन्हें भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का रुपया आया है और उसे लेने के लिए उन्हें साथ चलना होगा। झांसे में आकर निर्जला देवी उनके साथ हो लीं।आरोपी उन्हें लेकर ग्राम मोलनापुर ले गए, जहां उन्होंने पीड़िता के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे पीड़िता से 10 ग्राम सोने की सिकड़ी, 3 ग्राम सोने के कनफूल, 60 ग्राम चांदी की पायल और नकद ₹1200 लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने निर्जला देवी से यह कहकर धोखा दिया, “काहे की यही बैठिए, मैं आ रहा हूं” और मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से ऐसे ठगों से सतर्क रहने और किसी भी सरकारी योजना का लालच देने वालों से दूर रहने की अपील की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   भदोही में पहली बार पहुँची एनपीएस खाद की रैक, किसानों में खुशी की लहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *