प्राथमिक विद्यालय, रामरायपुर में वार्षिकोत्सव ‘कोशिश’ धूमधाम से संपन्न

प्राथमिक विद्यालय, रामरायपुर में वार्षिकोत्सव ‘कोशिश’ धूमधाम से संपन्न

रामरायपुर (आरजीलाइन, वाराणसी)। आरजीलाइन क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय, रामरायपुर में वर्ष 2026 का वार्षिकोत्सव ‘कोशिश’ उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास का विकास करना रहा।

rajeshswari


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास से भरे करतबों पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।


मुख्य अतिथि शशिकांत श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी, आरजीलाइन ने बच्चों एवं शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। विशिष्ट अतिथि अमित पांडेय, निदेशक Varanasi Public School ने ग्रामीण परिवेश के बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की।


विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या रश्मी गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विद्यालय की शिक्षिकाओं—उपमा पांडे, ज्योति देवी, अलका श्रीवास्तव, आरती देवी, संगीता पटेल और निशा देवी—को दिया।


वार्षिकोत्सव ‘कोशिश’ ने बच्चों की प्रतिभा को नया आयाम देने के साथ ही विद्यालय और गांव के बीच सहयोग एवं सहभागिता की भावना को भी सुदृढ़ किया।

इसे भी पढ़े   40 साल की उम्र में दुल्हन बनने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा, Wedding Card हुआ वायरल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *