थाने के बाहर गुप्त रोग के इलाज का पोस्टर, पुलिस ने डॉक्टर को फटकारा

थाने के बाहर गुप्त रोग के इलाज का पोस्टर, पुलिस ने डॉक्टर को फटकारा

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह थाने के बाहर बवासीर, भगंदर और गुप्त रोग समेत कई बीमारियों के शर्तिया इलाज का दावा करने वाले पोस्टर लगाए जाने पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को फटकार लगाई। थानेदार ने उसे बुलाकर पोस्टर हटवाने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के प्रचार से बचने की हिदायत दी।

rajeshswari


गुरुवार शाम मंडुवाडीह थानेदार दिगंबर उपाध्याय के कार्यालय के बाहर एक तथाकथित डॉक्टर ने कई पोस्टर चस्पा करा दिए थे। इनमें बवासीर, भगंदर, गुप्त रोग, धातु रोग और हाइड्रोसील का बिना चीर-फाड़ के सौ फीसदी शर्तिया इलाज करने का दावा किया गया था।


थानेदार से मिलने पहुंचे एक फरियादी ने थाने के बाहर लगे पोस्टरों की ओर उनका ध्यान दिलाया। इस पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से फोन पर संपर्क किया और उसे थाने बुलाकर फटकार लगाई। पुलिस की कार्रवाई के बाद देर रात थाने की दीवारों से सभी पोस्टर हटवा दिए गए।
थानेदार दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि अक्सर नीम-हकीम या कथित डॉक्टर सार्वजनिक स्थानों और थानों के आसपास पोस्टर-बैनर लगाकर लोगों को इलाज के नाम पर आकर्षित करते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : मणिकर्णिका घाट जाते सपा नेताओं को पुलिस ने रोका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *