रांची : मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर घसीटा

रांची : मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर घसीटा

हाईकोर्ट अधिवक्ता गिरफ्तार

झारखंड  (जनवार्ता)। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद खतरनाक और शर्मनाक घटना घटी। एक लग्जरी मर्सिडीज कार चालक ने मामूली विवाद के बाद पहले एक महिला को टक्कर मार दी। जब एक युवक ने इसका विरोध किया और कार रोकने की कोशिश की तो चालक ने गुस्से में उसे जानबूझकर दोबारा टक्कर मारी। युवक कार के बोनट पर लटक गया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार से कार दौड़ाई और उसे कई किलोमीटर तक शहर की सड़कों पर घसीटता रहा। इस दौरान युवक लगातार चीखता-चिल्लाता रहा, मदद की गुहार लगाता रहा और अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन चालक का दिल नहीं पसीजा।

rajeshswari

रास्ते में होमगार्ड के जवानों ने कार को रोकने का इशारा किया लेकिन आरोपी ने उन पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की जिससे जवान बाल-बाल बचे। युवक को बोनट पर लटकाए रखकर चालक उसे सीधे अपने घर ले गया जहां उतारकर उसे बंधक बनाया और जमकर मारपीट की। पीड़ित युवक काफी घायल और डरा हुआ है जिसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, आरोपी के ठिकाने तक पहुंची और युवक को सुरक्षित मुक्त कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन के रूप में हुई है। घटना में इस्तेमाल मर्सिडीज कार को जब्त कर थाने ले जाया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवक बोनट पर लटके मदद मांगता दिख रहा है।

इसे भी पढ़े   क्वीन्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्साह से सीखी तमिल भाषा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *