गौ तस्करी के आरोप वाला वायरल वीडियो: एक सप्ताह बीतने के बाद भी जांच अधर में, पुलिस का दावा- ‘जांच जारी’
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के चांदपुर इलाके में एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो को लेकर रहस्य बना हुआ है, जिसमें कथित रूप से दो गौवंशीय पशुओं को एक ‘मैजिक’ वाहन में लदे हुए देखा गया था। इस वीडियो ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया था और पशु तस्करी के आरोपों को हवा दी थी।

वीडियो में दिख रहा था कि एक मैजिक वाहन का पिछला दरवाजा खुला है, जिसमें दो पशु (गाय या सांढ) बंधे हैं, जबकि एक पशु वाहन के बाहर जमीन पर देखा जा सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस दृश्य को अवैध पशु तस्करी का मामला बताते हुए गहरा रोष व्यक्त किया था।घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सटीक तारीख और घटनास्थल के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। चौकी प्रभारी चांदपुर रोशन राय ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि जांच अभी भी जारी है।उन्होंने कहा, “हमने वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की थी, जिसने इसे पुराना बताया था। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। फिलहाल हम अन्य बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। तथ्यों का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
गौरतलब है कि वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ‘गौ वंश’ की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं। इस घटना ने एक बार फिर जमीनी स्तर पर इन निर्देशों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी चर्चा का विषय है
फिलहाल पुलिस महकमा जांच को लेकर कोई ठोस जानकारी सार्वजनिक किए बिना मामले को ‘अंडर इन्वेस्टिगेशन’ बताकर समय गंवा रहा है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

