चौबेपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एक महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान नष्ट

चौबेपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एक महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान नष्ट

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के परानापुर गांव स्थित कंजड़बस्ती में गुरुवार की सुबह आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया। इस कार्रवाई के दौरान एक महिला को शराब बनाते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
टिम में शामिल उपनिरीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह संयुक्त अभियान चलाया गया। टीम ने जब मौके पर दबिश दी तो आरोपी महिला अवैध रूप से देशी कच्ची शराब तैयार कर रही थी।

rajeshswari

बरामदगी और नष्टीकरण:
श्री सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके पर करीब 5 कुंतल लहान (अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला किण्वित पदार्थ) बरामद किया गया, जिसे पुलिस और आबकारी टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा, लगभग 20 लीटर अपमिश्रित देशी कच्ची शराब भी बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तारी और कार्रवाई:
पुलिस ने शराब बनाने की प्रक्रिया में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस और आबकारी विभाग का कहना है कि इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   नाली से मिले पांच माह के दो नवजात शिशुओं के शव, इलाके में सनसनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *