चंदौली : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदा

चंदौली : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदा

चंदौली (जनवार्ता) । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवईं कला रिंग रोड अंडरपास के निकट शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

rajeshswari

बताया जाता है कि रौना गांव निवासी सीआरपीएफ जवान धीरज तिवारी के पुत्र वैभव तिवारी (उम्र करीब 14 वर्ष) और पुत्री वैष्णवी तिवारी (उम्र करीब 12 वर्ष) सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, हिनौली से छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मवई कला स्थित रिंग रोड अंडरपास के पास पहुंचे, वाराणसी दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को भीषण टक्कर मार दी।

टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वैभव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया और मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल वैष्णवी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर एसडीएम, सीओ, कोतवाल सहित कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। हादसे के बाद रौना गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल छा गया। परिजन और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

इसे भी पढ़े   सेना पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई राहुल गांधी को फटकार

पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, तेज रफ्तार और हत्या के रोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *