बस्ती : पुलिस मुठभेड़ में किशोरी का हत्यारा गिरफ्तार

बस्ती : पुलिस मुठभेड़ में किशोरी का हत्यारा गिरफ्तार

बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस की संयुक्त टीम ने किशोरी अनुष्का की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी मंदीप पासवान को मुठभेड़ के बाद  गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि पुलिस के हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह के दाएं हाथ में गोली लगने से वे घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान तेज था। मुखबिर की सूचना मिलने पर स्वाट, सर्विलांस, कलवारी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बैड़ारी एहतमाली इलाके में त्वरित घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा पाकर आरोपी मंदीप ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली मंदीप के बाएं पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कुछ जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया।

बीते 2 मार्च की देर रात कलवारी क्षेत्र के बैड़ारी मुस्हकम गांव में मंदीप ने किशोरी अनुष्का के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। मंदीप इस मामले का मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। तीन महीने पहले ही उसके खिलाफ किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो प्रसारित करने का मुकदमा दर्ज हो चुका था। होली के दौरान वह घर लौटा और बदले की भावना से इस हत्या को अंजाम दिया। मामले में पहले एसओ और हेड मुहर्रिर को लापरवाही के आरोप में लाइन अटैच किया जा चुका था तथा आरोपी की तलाश में पांच टीमें लगाई गई थीं।

इसे भी पढ़े   मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर

एएसपी श्यामकांत ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *