अलीगढ़ में सोनू चौधरी हत्याकांड के गवाह बड़े भाई पर जानलेवा हमला 

अलीगढ़ में सोनू चौधरी हत्याकांड के गवाह बड़े भाई पर जानलेवा हमला 

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान, साथी राहुल घायल; पुरानी रंजिश का शक

अलीगढ़ । गांव कोडरा (हरदुआगंज थाना क्षेत्र) में प्रॉपर्टी कारोबारी सोनू चौधरी की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे उनके बड़े भाई देवेंद्र चौधरी पर शुक्रवार रात को गोलीबारी कर दी गई। हमले में देवेंद्र के साथी राहुल घायल हो गए, जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण देवेंद्र की जान बच गई। पुलिस ने इस हमले को परिवार की पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा है और जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

देवेंद्र चौधरी ने पुलिस को बताए अनुसार, वे अपने परिचित राहुल के साथ थार गाड़ी से कौडियागंज के भट्टों से ईंटें लेकर गांव कोडरा लौट रहे थे। राहुल गाड़ी चला रहा था और देवेंद्र पास की सीट पर बैठे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे हरदुआगंज देहात की बम्बा (पटरी) पर पहले दो बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। थोड़ा आगे बढ़ने पर एक अन्य बाइक पर दो युवक खड़े मिले। होर्न देकर हटने का इशारा करने पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

तीन-चार राउंड गोलियां चलाई गईं। एक गोली राहुल की बाजू को छूते हुए निकल गई, जबकि अन्य गोलियां देवेंद्र की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगीं। दोनों हमलावर हरदुआगंज की ओर भाग निकले। देवेंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल राहुल को क्वार्सी ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। देवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। सोनू चौधरी की हत्या 25 जुलाई 2025 को तालानगरी रास्ते में गोली मारकर की गई थी, जिसमें टाइगर गैंग के सरगना हेमू चौधरी का हाथ होने का खुलासा हुआ था। हेमू को राजस्थान के भरतपुर से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया था और उसके कई साथी जेल में हैं। देवेंद्र ने ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई और कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्यमय हालत में मौत

पुलिस के अनुसार, परिवार के एक अन्य भाई की भी 2015 में इसी रंजिश के चलते हत्या हो चुकी है। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *