बाराबंकी में ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

बाराबंकी में ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

राहुल दीक्षित गिरोह से जुड़ा है आशीष दुबे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुख्यात राहुल दीक्षित गिरोह के सक्रिय सदस्य आशीष दुबे उर्फ विशाल दुबे को गिरफ्तार किया है। वह बाराबंकी में आभूषण कारोबारी से लूट के प्रयास के मामले में वांछित था। एसटीएफ की टीम ने रविवार, 22 नवंबर को थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र के कोटवा सड़क स्थित सहादतगंज पुल के पास से उसे गिरफ्तार किया।

rajeshswari

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष दुबे उर्फ विशाल दुबे पुत्र मनोज कुमार दुबे, निवासी ए-368, आवास विकास कॉलोनी, थाना दही, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता 3/1624, आवास विकास, कल्याणपुर, कानपुर नगर बताया गया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद हुआ है।

एसटीएफ के अनुसार, थाना रामसनेहीघाट, जनपद बाराबंकी में मुकदमा अपराध संख्या 383/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 109(1) और 309(5) में दर्ज मामले में आशीष दुबे वांछित था। सूचना मिलने पर निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वर्ष 2025 में उसकी पहचान राहुल दीक्षित से हुई थी। दिसंबर 2025 में राहुल दीक्षित बाराबंकी के एक पुराने लूट के मुकदमे में जेल चला गया था। जुलाई 2026 में जेल से छूटने के बाद उसकी राहुल से फोन पर बातचीत होती रही। अभियुक्त के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को राहुल ने फोन कर उसे गुडंबा थाने के पास मिलने के लिए बुलाया था।

अभियुक्त ने बताया कि 28 अक्टूबर को चिनहट के मटियारी चौराहे पर राहुल दीक्षित, सौरभ वर्मा, आयुष पांडेय, कृष्ण सिंह और अभिषेक सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद सभी लोग बाराबंकी क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट के प्रयास में शामिल हुए। मोहम्मदपुर कीरत से सिद्धौर मार्ग पर लूट का प्रयास विफल होने पर लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान गिरोह के एक सदस्य ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़े   अस्पताल की खिड़की तोड़कर  मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

अभियुक्त के मुताबिक, कृष्ण सिंह और आयुष पांडेय की गिरफ्तारी तथा राहुल दीक्षित और सौरभ वर्मा के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर वह पुलिस से बचने के लिए कानपुर, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

एसटीएफ ने गिरफ्तार अभियुक्त को थाना रामसनेहीघाट पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *