चिरईगांव के उमरहा सर्वेद मंदिर के बाहर बाइक चोरी का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के चिरईगांव चौकी अंतर्गत बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। उमरहा सर्वेद मंदिर धाम परिसर से एक युवक की हीरो होंडा बाइक गायब हो गई।

पीड़ित अवनीश यादव, निवासी रुस्तमपुर ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम वह मंदिर में दर्शन करने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक मंदिर के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने चौकी प्रभारी चिरईगांव को सूचना दी।
इस संबंध में चौकी प्रभारी चिरईगांव ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाइक चोरी के मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

