12 घंटे में चोरी का खुलासा, शराब दुकान से स्वैप मशीन व नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

12 घंटे में चोरी का खुलासा, शराब दुकान से स्वैप मशीन व नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)! अनपरा थाना क्षेत्र में एक अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्वैप मशीन व नकदी बरामद कर ली है। आरोपी नशे की लत और कर्ज के कारण चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर चुका है।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार काशी मोड़ के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान से स्वैप मशीन, नगदी और शराब की बोतल चोरी हो गई थी। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई थी। इस मामले में थाना अनपरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुट गई थी।

रविवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ हाथी पार्क, अनपरा कॉलोनी के पास पहुंचे और आरोपी वीरेन्द्र प्रताप चौहान (33) निवासी अनपरा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत है, लेकिन निलंबित चल रहा है। नशे की लत और बढ़ते कर्ज के कारण उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्वैप मशीन और नकदी बरामद की है तथा मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   बिना परमिट 5 ओवरलोड बालू गाड़ियां जब्त, पुलिस की कार्रवाई: माफियाओं में हड़कंप, लग्जरी गाड़ियां थाने पहुंचीं; विभाग अनजान
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *