राष्ट्र का उत्थान नारी शक्ति के सम्मान से संभव : सनत कुमार सिंह

राष्ट्र का उत्थान नारी शक्ति के सम्मान से संभव : सनत कुमार सिंह

वाराणसी (जनवार्ता)। महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह के नेतृत्व में बीआरसी केसरीपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी के बेसिक विद्यालयों की 105 महिला शिक्षिकाओं को मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपूजन पटेल रहे। अतिथियों ने महिला शिक्षकों को सम्मानित करते हुए नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।
पूनम मौर्या ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से समाज में जागरूकता बढ़ाने की अपील की। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपूजन पटेल ने कहा कि नारी परिवार की सबसे मजबूत कड़ी होती है।

rajeshswari


शिक्षक संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र का उत्थान नारी शक्ति के सम्मान के बिना संभव नहीं है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।


अनूप सिंह ने कहा कि हर वर्ष महिला शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से शिक्षकों का उत्साह बढ़ता है। राजेश सिंह ने भी शिक्षक संघ द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। अंजू चौबे ने बताया कि शिक्षक संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह शिक्षक दिवस पर भी बड़ी संख्या में शिक्षकों का सम्मान करते हैं तथा रक्तदान और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में सहयोग देते रहते हैं।
डॉ. उषा सिंह ने कहा कि महिला दिवस पर बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों का सम्मान करना तथा समय-समय पर बच्चों को कॉपी-पेंसिल जैसी शैक्षणिक सामग्री वितरित करना सराहनीय कार्य है।
कार्यक्रम में महिला अधिकारों की रक्षा और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन अंजू चौबे और गायत्री ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंजूलता सिंह ने किया।
इस अवसर पर रीना सिंह, पुष्पा देवी, चंद्रावती शर्मा, उषा सिंह, प्रियंका मंजरी, अंजूलता सिंह, प्रतिभा सिंह, अर्चना ओझा, रक्षा रस्तोगी, अंकिता, ममता, स्नेहलता, पूजा, ज्योति, आशा सहित सैकड़ों महिला शिक्षक उपस्थित रहीं। वहीं संघ के पदाधिकारी विजयलाल गुप्ता, शैलेंद्र सहाय, ललित सिंह, डॉ. सिद्धनाथ पांडेय, श्रीपाद बल्लभ वक्षी, राजकुमार, संतोष शर्मा, धीरज पांडेय आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   Somvar, vrat, vidhi, aarti or vratkatha:
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *