सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सपा का हल्ला, मेडिकल कॉलेज में मरीजों के शोषण का आरोप

सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सपा का हल्ला, मेडिकल कॉलेज में मरीजों के शोषण का आरोप

सोनभद्र (जनवार्ता)! उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और मेडिकल कॉलेज में मरीजों का शोषण हो रहा है।

rajeshswari

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया।

प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र जैसे अति पिछड़े जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद खराब हो चुकी है। लोधी स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों को उपचार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में एक प्रसूता की मौत हो चुकी है, वहीं ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद पड़े हैं, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को एक-एक महीने बाद की तारीख दी जा रही है, जबकि डिजिटल एक्स-रे मशीन भी खराब पड़ी है। सपा नेताओं का कहना है कि इससे गरीब और ग्रामीण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सपा नेता गोपाल गुप्ता ने कहा कि कई गांवों में समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं पहुंच पा रही है और अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल नर्सों के भरोसे चल रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। इस दौरान मनीष त्रिपाठी, संजय पटेल, मुन्ना कुशवाहा, हिफाजत, नीरज और अर्जुन कुमार सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   प्रचंड गर्मी के बीच मंडरा रहा है सूखे का खतरा? स्काईमेट ने की चौंकाने वाली 'भविष्यवाणी'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *