मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, जांघ शरीर से हुई अलग

मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, जांघ शरीर से हुई अलग

दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

सोनभद्र (जनवार्ता)। ओबरा क्षेत्र के बिल्ली गांव में रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसे से हड़कंप मच गया। आत्माराम आईटीआई कॉलेज के सामने रेलवे लाइन के पास एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की जांघ शरीर से अलग हो गई।

घायल युवक की पहचान बबलू भारती पुत्र रामबली, निवासी बिल्ली गांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबलू रेलवे लाइन की ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में वह आ गया।

दुर्घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर पड़ा रहा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे का भयावह दृश्य देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के बाद उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया।

चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन तक पहुंचा और दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल, 125 में 125 अंक हासिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *