ई-रिक्शा से दुर्गंध आने पर मचा हड़कंप, बोरे में मिलीं पशुओं की हड्डियां; दो युवक हिरासत में

ई-रिक्शा से दुर्गंध आने पर मचा हड़कंप, बोरे में मिलीं पशुओं की हड्डियां; दो युवक हिरासत में

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर के लंका क्षेत्र में बुधवार रात एक ई-रिक्शा से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ, जिसके बाद वाहन को रोककर तलाशी ली गई। बोरे में पशुओं की हड्डियां और मांस जैसे अवशेष मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देवरिया निवासी सत्यम पांडेय, जो दुर्गाकुंड क्षेत्र की मानस नगर कॉलोनी में रहकर फास्ट फूड का कारोबार करते हैं, बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक से लंका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा से तेज दुर्गंध आने पर उन्हें संदेह हुआ।
सत्यम पांडेय ने चालक से बोरे में रखे सामान के बारे में पूछा तो चालक ने बताया कि उसमें मुर्गियों का चारा है। जवाब से संतुष्ट न होने पर उन्होंने ई-रिक्शा रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से लंका चौराहे के पास ई-रिक्शा को रोक लिया गया।
बताया गया कि बोरे की तलाशी लेने पर उसमें पशुओं की हड्डियां और मांस जैसे अवशेष मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि बरामद हड्डियों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। पूछताछ में दोनों युवकों ने दावा किया है कि वे भैंस की पुरानी हड्डियां फेंकने के लिए ले जा रहे थे, जिनमें कीड़े पड़ गए थे।
पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हड्डियां किस पशु की हैं और क्या यह किसी संरक्षित पशु के मांस की तस्करी का मामला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *