नमो घाट के सामने सिग्नेचर ब्रिज बनने पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
कुल चार रेल लाइन बिछाई जायेगी जिसपर 100 से अधिक ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा

रामनगर (जनवार्ता)। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को नमो घाट के सामने सुजाबाद अवधूत समाधि स्थल के पास बने सिग्नेचर रेलवे पुल के केंद्रीय कार्यालय का मौका मुआयना किया। इस बीच उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज का थ्री डी मॉडल का अवलोकन भी किया जहां प्रोजक्ट के अधिकारियों ने उन्हें निर्माण से संबंधित जानकारी कराई।रेल मंत्री ने रेल विकास निगम लिमिटेड ज्वाइंट मेंचर प्रोजेक्ट टी जी वी के लैब का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

25सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस सिग्नेचर पुल पर एप्रोच रेल लाइन बिछाने के लिए 15 सौ करोड़ से 15 किलोमीटर तक चार पटरियां बनाई जाएगी जो कैंट रेलवे स्टेशन से व्यास नगर होते हुए मुगलसराय तक जाएगी।दो लाइन आने के लिए और दो लाइन जाने के लिए होगी। इस प्रोजेक्ट 4 वर्ष का है लेकिन इसे 3 वर्ष में तैयार करना है। इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि यह पुल और ट्रैक बनने के बाद इसपर 100 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होगा जिससे अब लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पुल पर बुलेट ट्रेन भी चलाई जाएगी जो नई दिल्ली से चलेगी और आगरा वाया लखनऊ से प्रयागराज और बनारस होते हुए पटना तक जाएगी। इस बीच उन्होंने प्रोजेक्ट के अधिकारियों से कहा कि समय के साथ ही उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। सिग्नेचर ब्रिज को बनाने की जिम्मेदारी कलकत्ता की फर्म टी जी वी कम्पनी को दी गई है।

इसका क्या उपाय है सिग्नेचर भेज बनने के बाद अतिरिक्त 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट है सिग्नेचरसौ ट्रेन से लेकर विकास नगर तक चार ट्रैक दिखाई जा रही है सिग्नेचर बनेगा 4 साल का प्रोजेक्ट है 3 साल में पूरा करना है क्वालिटी पर विशेष ध्यान देना है। रेल मंत्री के 11.30 बजे आना था लेकिन वह 11.45 पर पहुंचे और 12.40 पर निरीक्षण कर वापस सिटी स्टेशन चले गए। सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण में नार्दन रेलवे,अफकोंस इंफ्रास्टक्चर लिमिटेड,रेल विकास निगम, के तहत यह कार्य हो रहा है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के पहुंचने पर उनकी अगवानी महापौर अशोक तिवारी एवं पिंडरा के विधायक अवधेश राय, महा प्रबंधक उत्तर रेलवे राकेश कुमार पाण्डेय,डी आर एम सुनील वर्मा,ए डी ई एन रंजीत कुमार गौर,डायरेक्टर आपरेशन ओ पी सिंह,सी ई ओ श्याम सिंह, जी पी टी कम्पनी के डायरेक्टर वैभव हटिया , रेलवे विकास निगम के सलीम अहमद,डायरेक्टर एम पी सिंह, वरिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार,के साथ ही बड़ी संख्या में रेलवे और प्रोजेक्ट के अधिकारी मौजूद रहे।

