स्वास्थ्य, पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता—एनएसएस शिविर का तीसरा दिन संपन्न

स्वास्थ्य, पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता—एनएसएस शिविर का तीसरा दिन संपन्न

प्रयागराज  (जनवार्ता)। हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हण्डिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम बासूपुर में आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का कार्यक्रम स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण विषय को समर्पित रहा। इस दौरान स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे फाइलेरिया मुक्त अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।

rajeshswari


कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर और तालाब के किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों को स्वच्छता व हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विवेक पांडेय ने की। मुख्य वक्ता के रूप में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. यादव ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव शंकर ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अजय सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, डॉ. शशिभूषण ओझा, डॉ. ज्योत्सना सिंह, सुश्री प्रतीक्षा सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   बस्ती : सिरफिरे आशिक ने  12वीं की छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *