प्रयागराज में जमीन से करोड़ों की नकदी बरामद

प्रयागराज में जमीन से करोड़ों की नकदी बरामद

प्रयागराज (जनवार्ता)। प्रयागराज के बरईपुर (रामनगर) इलाके में एक मकान के फर्श के नीचे दबे नीले ड्रमों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। अब तक करीब चार करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, कुल रकम 60 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

rajeshswari


बताया जा रहा है कि आरोपी पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था। आरोप है कि नोटबंदी के दौरान वह कंपनी से करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। इसके बाद उसने गांव लौटकर कई बीघा जमीन खरीदी और कथित तौर पर नकदी घर के नीचे ड्रमों में छिपा दी।
हाल ही में पड़ोसी या रिश्तेदार से विवाद के दौरान जमीन में नकदी दबे होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार रात आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर खुदाई कराई। इस दौरान ड्रमों से नोटों के बंडल मिले।
नकदी की गिनती के लिए बैंक और संबंधित विभागों की टीमें बुलाई गई हैं। डीसीपी के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़े   “आयुष्मान-सारा की फिल्म की शूटिंग में बवाल! प्रयागराज में क्रू पर हमला”
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *