समाधान दिवस पर ट्रेनी आईपीएस ने की सुनवाई

समाधान दिवस पर ट्रेनी आईपीएस ने की सुनवाई

सदस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

वाराणसी : चोलापुर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ के दौरान अंडर ट्रेनिंग लेडी आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया ने जनता की विभिन्न समस्याओं को बारीकी से सुना और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

rajeshswari

कार्यक्रम में चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार भी मौजूद रहे। क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें अधिकांश मामले भूमि-जायदाद विवाद, राजस्व संबंधी परेशानियां तथा अन्य स्थानीय मुद्दों से जुड़े हुए थे।

आईपीएस मानसी दहिया ने हर फरियादी की बात ध्यान से सुनी और प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का गहन अध्ययन किया। मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने विवादित स्थलों का तत्काल निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए।

सुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तुरंत राहत प्रदान की गई। शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को विवादित स्थलों का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि जन-समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़े   उत्तर प्रदेश में मौसम अलर्ट: चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी में अगले 3 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *