वाराणसी में रिश्तों का खौफनाक अंत: 100 रुपये के लिए बेटे ने मां की हत्या की

वाराणसी में रिश्तों का खौफनाक अंत: 100 रुपये के लिए बेटे ने मां की हत्या की

वाराणसी। भुल्लनपुर इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने ईंट और सरिया से हमला कर मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है और वह अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर बेटे ने पास में पड़ी ईंट और सरिया उठाकर मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी अक्सर नशे की हालत में घर में विवाद करता था।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   ट्रांसफॉर्मर फटने से मचा हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *