राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सम्पन्न

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सम्पन्न

हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हण्डिया, प्रयागराज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम बासुपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आज उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सच्चा बाबा आध्यात्मिक संस्कृत महाविद्यालय, नैनी प्रयागराज के पूर्व प्राचार्य डॉ. चंद्र देव मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम बासुपुर के प्रधान श्री दयाराम यादव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर मुन्ना सिंह, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव, इतिहास विभाग के आचार्य डॉ. रविंद्र कुमार सिंह तथा डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र देव मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा शिविर के दौरान चलाए गए स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता रैली, नशा उन्मूलन, मतदाता जागरूकता तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

rajeshswari


कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने शिविर के प्रथम दिवस से लेकर समापन दिवस तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों—स्वच्छता अभियान, ग्राम जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता अभियान तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनचेतना कार्यक्रम—का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा स्वयंसेवकों के उत्साह और समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉक्टर सुरेन्द्र सिंह,चीफ प्रॉक्टर डॉ रतंजय सिंह, प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. अजय गुप्ता, अतुल, डॉ. अर्चना सिन्हा, डॉ. मधुलिका त्रिपाठी, डॉ. प्रतीक्षा सिंह सहित महाविद्यालय के कर्मचारी श्री प्रकाश सिंह एवं श्री दयालू तथा बड़ी संख्या में एनएसएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शिव शंकर ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया तथा उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े   नमकीन खिलाने के बहाने ले गया,रेप के बाद हत्या कर शव को यमुना में फेंका,गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *