राजातालाब : स्पा सेंटर की आड़ में  अवैध देह व्यापार

राजातालाब : स्पा सेंटर की आड़ में  अवैध देह व्यापार

एसओजी की छापेमारी में 3 महिलाएं और 2 ग्राहक हिरासत में

वाराणसी (जनवार्ता) । गोमती जोन में अवैध स्पा सेंटरों के जरिए संचालित हो रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर लगाम लगाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन चुनौतियां कम नहीं हो रही हैं। ताजा घटना राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार इलाके की है, जहां पशु अस्पताल के पास एक स्पा सेंटर में नवरात्र के पवित्र दिनों में भी अवैध गतिविधियां चल रही थीं।

rajeshswari

सीपी संवाद नंबर पर मिली शिकायत के बाद विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी-II) की टीम ने रविवार को इस स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान तीन महिला सेक्स वर्कर और दो ग्राहकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन, रजिस्टर और नगदी भी जब्त की।

ऑपरेशन की निगरानी एसीपी राजातालाब ने खुद की। प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह स्पा सेंटर काफी समय से अवैध रूप से चल रहा था। पुलिस को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी गहन जांच चल रही है।

नवरात्र जैसे धार्मिक अवसर पर भी ऐसे धंधे का चलना वाराणसी की सांस्कृतिक छवि को धक्का पहुंचाता है। शहर के विभिन्न इलाकों में पहले भी कई फर्जी स्पा सेंटरों और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो चुका है, लेकिन पुलिस के बार-बार दावों के बावजूद ऐसी गतिविधियां रुक नहीं रही हैं।

पुलिस अब हिरासत में लिए गए लोगों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और स्पा संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ऐसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

इसे भी पढ़े   अतिक्रमण नोटिस देने गए लेखपाल पर परिवार ने किया हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *