मैट्रिमोनी साइट पर दोस्ती कर नौकरी के नाम पर युवती से की 26,500 रुपये की ठगी

मैट्रिमोनी साइट पर दोस्ती कर नौकरी के नाम पर युवती से की 26,500 रुपये की ठगी

वाराणसी (जनवार्ता) : वाराणसी पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मैट्रिमोनी वेबसाइट Shaadi.com के माध्यम से एक युवती से दोस्ती कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) बनाकर पीड़िता से पैसे ऐंठे।

rajeshswari

पुलिस उपायुक्त (अपराध), कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रतिबिम्ब अभियान के तहत साइबर सेल की टीम ने शिकायतों की मॉनिटरिंग के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर को चिन्हित किया। तकनीकी जांच से आरोपी की लोकेशन सिगरा थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में मिली।

सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी आनंद मौर्य पुत्र सुभाष मौर्य, निवासी ग्राम छितौना, पोस्ट केराकत, थाना केराकत, जनपद जौनपुर को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

जांच में पता चला कि आरोपी ने जबलपुर (मध्य प्रदेश) की एक युवती से Shaadi.com पर संपर्क स्थापित किया। नौकरी दिलाने का लालच देकर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा और इसके बदले धनराशि वसूली। इस मामले में कुल लगभग 26,500 रुपये की ठगी हुई। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और फर्जी ऑफर लेटर सहित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से एनसीआरपी शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें जबलपुर (मध्य प्रदेश) और मीरा भायंदर (महाराष्ट्र) के थानों में ठगी के मामले शामिल हैं। पुलिस अन्य संभावित शिकायतों की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी, महिला निरीक्षक दिव्या भदौरिया, आरक्षी अंकित कुमार गुप्ता (साइबर सेल प्रतिबिम्ब टीम) और सिगरा थाने के अधिकारी शामिल थे।

इसे भी पढ़े   व्यापारियों से मांगा नाम पता और फिर कर दिया चालान,आलाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन नौकरी, निवेश या अन्य प्रलोभन वाले प्रस्ताव पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। पहले उसकी सत्यता जांच लें। अनजान व्यक्ति को कभी धनराशि ट्रांसफर न करें। यदि ठगी हो तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *